रोजगार/नौकरी

खुशखबरी : धामी सरकार खोल रही नौकरी का पिटारा, 4400 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

धामी सरकार खोल रही नौकरी का पिटारा: 4400 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है। धामी सरकार राज्य के 11 विभागों में समूह ‘ग’ के रिक्त 4405 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने 15 सितंबर से भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत करने का निर्णय लिया है, जिसमें आवेदन, परीक्षा और परिणाम के शेड्यूल को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। यह सरकार युवाओं को नौकरी देने के मामले में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, जिसमें अब तक 16 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है।

नौकरी में पारदर्शिता और रिकॉर्ड समय में प्रक्रिया संपन्न :- 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने बीते तीन सालों में 16,000 युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करके एक रिकॉर्ड कायम किया है। यह आंकड़ा राज्य के गठन के 23 वर्षों में सबसे अधिक है। मुख्यमंत्री ने न केवल नौकरियों में पारदर्शिता का ध्यान रखा है, बल्कि स्वयं युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान भी किया है। सरकार द्वारा यूकेएसएसएससी, यूकेपीएससी, और चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेजी से संपन्न किया जा रहा है। इस क्रम में पुलिस, वन विभाग, शिक्षक और अन्य कई विभागों में सैकड़ों पदों पर भर्ती प्रक्रियाएं चल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा: देहरादून में साल भर पहले हुए हत्याकांड का पर्दाफाश, पश्चिमी यूपी का कुख्यात शार्प शूटर 'जैकी' गिरफ्तार

11 विभागों में 4405 पदों पर होगी भर्ती :-

यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने जानकारी दी कि 11 विभागों में 4405 रिक्त पदों पर भर्ती के अधियाचन स्वीकृत हो चुके हैं। आयोग ने सभी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने के लिए योजना बनाई है। 15 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इसके बाद परीक्षा की तारीख और परिणाम की घोषणा का शेड्यूल भी जारी किया जाएगा। आयोग का लक्ष्य भर्ती प्रक्रिया को रिकॉर्ड समय में पारदर्शिता के साथ संपन्न करना है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खुला इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर, दोनों संस्थानों के बीच MOU साइन

इन पदों पर होगी भर्ती :-

  1. पुलिस आरक्षी: 2000 पद
  2. वन आरक्षी: 700 पद
  3. इंटर स्तरीय पद (सींचपाल, कनिष्ठ सहायक, राजस्व सहायक, मेट, कार्य पर्यवेक्षक): 1200 पद
  4. वैयक्तिक सहायक:  280 पद
  5. वैज्ञानिक सहायक: 50 पद
  6. स्नातक स्तरीय: 50 पद
  7. सहायक विकास अधिकारी: 40 पद
  8. वाहन चालक: 25 पद
  9. लाइब्रेरियन: 10 पद
  10. प्राइमरी शिक्षक (एसटी): 15 पद
  11. आईटीआई विभिन्न ट्रेड: 35 पद
यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान

युवाओं को मिलेगा लाभ :-

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार द्वारा सख्त नकलरोधी कानून लागू किए जाने के बाद से प्रतिभावान युवाओं को चार-चार नौकरियां मिल रही हैं। पहले नकल माफियाओं के कारण एक ही परिवार के कई सदस्यों को नौकरियां मिल जाती थीं, लेकिन अब यह स्थिति बदल गई है। उन्होंने संकल्प लिया है कि राज्य के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

इस नई भर्ती प्रक्रिया से राज्य के हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद है, जिससे उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top