उत्तराखंड

ब्रेकिंग : प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं जिला अधिकारियों की बैठक संपन्न, इस बात पर बनी सहमति 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

देहरादून बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई।

इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की। वहीं इस बैठक में खासकर प्रदेश में संगठन के लिहाज से 5 नए जिले बनाए जाने पर सहमति बनी है।

यह भी पढ़ें 👉  तोहफा : रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में फ़्री यात्रा

उत्तराखंड बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने और नई टीम के गठन के बाद प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के साथ बैठक की गई।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय भाजपा संगठन ने प्रदेश में संगठन के लिहाज से 5 नए संगठनात्मक जिले बनाए जाने पर सहमति दे दी है। जिसके तहत प्रदेश में 5 नए संगठनात्मक जिले बनाए पर चर्चा करने के साथ ही उनमें आने वाले विधानसभा को भी तय कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : बिना सर्जरी दिल के एलएए को बंद कर मरीज को दी नई जिंदगी

साथ ही कहा कि सभी मोर्चों की टीम भी 15 सितंबर तक गठित कर दे दी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के तमाम जगहों पर प्रवास का कार्यक्रम भी रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी में बेखौफ अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : मीनाक्षी घिल्डियाल

इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा समेत सभी नवनियुक्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top