उत्तराखंड

डोईवाला : शुगर मिल कर्मचारियों ने गन्ना मंत्री को सौंपा मांग पत्र

डोईवाला : शुगर मिल कर्मचारियों ने गन्ना मंत्री को सौंपा मांग पत्र

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। प्रदेश सरकार द्वारा चीनी मिल कर्मचारियों को समय से वेतन देने एवं किसानों को समय से पूर्व गन्ने का सम्पूर्ण भुगतान करने को लेकर डोईवाला चीनी मिल कर्मचारियों ने गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : ललित जोशी (Lalit Joshi) को मिला नशा मुक्त मित्र अवॉर्ड 2026

भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष राममिलन के नेतृत्व में चीनी मिल के यूनियनों के प्रतिनिधि रविवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले और उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा। वहीं गन्ना मंत्री को चीनी मिल की समस्याओं के बारे में बताया।

चीनी मिल मजदूर संघ अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि 2022–23 का चीनी मिल पेराई सत्र बहुत अच्छा चला। जिसमें चीनी मिल ने उत्तम क्वालिटी की चीनी बनाई, किसानों व कर्मचारियों को बेहतर सुविधा दी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला के पेट से निकाला 15 किलो का ट्यूमर, दी नई ज़िंदगी

भाजपा नेत्री सुषमा चौधरी ने कहा कि चीनी मिल का आधुनिकरण होना जरूरी है। चीनी मिल के मृतक आश्रितों की नियुक्ति फिटमेंट प्रक्रिया चीनी मिल कर्मचारियों के रुके हुए एरियर का भुगतान एवं कई समस्याओं से अवगत करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : ललित जोशी (Lalit Joshi) को मिला नशा मुक्त मित्र अवॉर्ड 2026

गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी भावनाओं की कदर करते हुए चीनी मिल पर ठोस कदम उठाए जाएंगे। ज्ञापन देने वाले में विजय शर्मा, मनोज पांडे, नरेंद्र धीमान, मानवेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top