उत्तराखंड

ब्रेकिंग : एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आज आएंगी देहरादून, कहीं अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आज उत्तराखंड के दौरे पर रहेगी। वहीं देहरादून पहुंच कर वह सबसे पहले कचहरी स्थित शहीद स्थल पर राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।

संसदीय कार्यमंत्री एवं वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के सभी 47 विधायकों और लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसदों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सेल्फी का जुनून पड़ा भारी, गहरी खाई में गिरा युवक, पोखरी पुलिस बनी फरिश्ता

उन्होंने कहा कि एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को सुबह दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक समेत सभी सांसद व संगठन के पदाधिकारी स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजी : डाॅ. धन सिंह रावत

इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल पर द्रौपदी मुर्मू शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। अग्रवाल ने बताया कि सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 11 बजकर 15 मिनट पर द्रौपदी मुर्मू सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों व सांसदों से बैठक में उपस्थित होने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी की रामलीला में सीता हरण से बाली वध तक की लीला ने बांधा समां
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top