उत्तराखंड

सरकार की डोईवाला में इंटीग्रेटेड टाउनशिप बनाने की नहीं है कोई योजना : मंत्री प्रेमचंद

Advertisements

सरकार की डोईवाला में इंटीग्रेटेड टाउनशिप बनाने की कोई योजना नहीं है : मंत्री प्रेमचंद

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। डोईवाला में एरोसिटी व इंटीग्रेटेड टाउनशिप को लेकर चल रही भ्रांतियों को दूर करने पर स्थानीय लोगों ने विभागीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया।

शनिवार को लच्छीवाला गेस्ट हाउस में भाजपा नेता राजेन्द्र तड़ियाल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। तड़ियाल ने बताया कि डोईवाला में एयरोसिटी व इंटीग्रेटेड टाउनशिप आदि को लेकर तमाम भ्रांतियां फैलाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश से देशभर में पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

जिसमें विपक्ष अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। जबकि इस मामले में मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री ने स्थिति स्पष्ट की है कि सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि डोईवाला में किसी भी किसान की भूमि नहीं ली जाएगी और सरकार की डोईवाला में टाउनशिप आदि को लेकर ना कोई मंसा थी और ना ही इस संबंध में कोई निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश से देशभर में पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार डोईवाला के लोगों के साथ है। इस तरह के कोई भी निर्णय सरकार स्थानीय लोगों को भरोसे में लिए बिना नहीं लेगी। कहा कि डोईवाला में एयरोसिटी व इंटीग्रेटेड टाउनशिप बनाने की सरकार की कोई योजना नहीं है और ना ही इस संबंध में सरकार की ओर से कोई निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश से देशभर में पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है ऐसे में डोईवाला में दुष्प्रचार कर रहे विपक्ष के लोगों को बाज आना चाहिए। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री करन बोहरा, मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, रविन्द्र बेलवाल, सुबोध नौटियाल, मनमोहन नौटियाल, वर्षा वर्मा, अल्पना प्रजापति, आशा सेमवाल, संतोषी बहुगुणा, पम्मी राज, आदि उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top