उत्तराखंड

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

  • सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

देहरादून। पुलिस लाइन देहरादून में सोमवार को अगस्त माह में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की मौजूदगी में पुलिस परिवार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  सौगात: हल्द्वानी में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहला शैक्षणिक सत्र शुरू

एसएसपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पुलिस परिवार हरसंभव सहयोग के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, स्मृति चिह्न और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति के संकल्प से बनेगा नशामुक्त उत्तराखंड : डॉ. रावत

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने सेवाकाल के दौरान सामने आई चुनौतियों और उनके समाधान के लिए किए गए प्रयासों से जुड़े अनुभव साझा किए। एसएसपी ने मौजूद पुलिसकर्मियों से इन अनुभवों से सीख लेकर कर्तव्य निर्वहन में उनका अनुसरण करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी प्रकरण : खड़गे के अपमान और मंच ‘शुद्धिकरण’ मामले में दर्ज हो प्राथमिकी : गोगी

अगस्त में सेवानिवृत्त होने वालों में लीडिंग फायरमैन मुकेश कुमार, ओपी रामकुमार और कुक सुंदर कुमार शामिल रहे।

समारोह में पुलिस अधीक्षक अपराध, नगर और ऋषिकेश, अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top