उत्तराखंड

हल्द्वानी प्रकरण : खड़गे के अपमान और मंच ‘शुद्धिकरण’ मामले में दर्ज हो प्राथमिकी : गोगी

Advertisements
  • खड़गे के अपमान और मंच ‘शुद्धिकरण’ मामले में दर्ज हो प्राथमिकी : गोगी

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धारा चौकी, कोतवाली देहरादून में एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। कांग्रेस ने आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयानों को लेकर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी

डॉ. गोगी ने आरोप लगाया कि मंच के शुद्धिकरण की घटना से दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल कांग्रेस अध्यक्ष के अपमान तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों से भी जुड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी

उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर किसी भी प्रकार का अपमान या भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस ने मामले में शामिल लोगों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

महानगर कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी प्रदेशभर में लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आंदोलन करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी

इस दौरान सुलेमान अंसारी, डॉ प्रतिमा सिंह, शीशपाल बिष्ट, प्रीतम आर्य, सुनील जायसवाल, संजय कन्नौजिया, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र पंवार, संजय उनियाल, मुकीम अहमद भूरा, इलियास अंसारी, मुकेश सोनकर, अर्जुन पासी, अरुण शर्मा, गगन छाजर, आदर्श सूद, राजीव प्रजापति, अनूप कपूर, नीरू सिंह, दीपक गुप्ता, अमनदीप सिंह और पुष्पा पंवार आदि मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top