उत्तराखंड

कामयाबी : हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटे से भी कम वक्त में गायब छात्राओं को पुलिस ने बरेली रेलवे स्टेशन से किया बरामद 

हरिद्वार/ इंफो उत्तराखंड

ये हैरान करने वाला मामला ज्वालापुर क्षेत्र का है जहां घर से पढ़ने के लिए माता वैष्णो देवी स्कूल के लिए निकली दो नाबालिक छात्राएं अचानक गायब हो गई।तमाम तलाश के प्रयासों को असफल होता देख छात्राओं के परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी।

नाबालिक बच्चियों से जुड़ा संवेदनशील प्रकरण होने के चलते एसएसपी अजय सिंह ने संबंधित को तत्काल टीमें एक्टिव करते हुए एरियल और टेक्निकल वे में जल्द बच्चियों को सकुशल बरामद करने के आदेश देते हुए स्वयं मॉनिटरिंग का जिम्मा सम्भाला।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

रहस्यमयी गुमशुदगी का संजीदगी से पड़ताल करते हुए पुलिस टीम ने व्हाट्सएप के सहारे विभिन्न संभावित स्थानों से जानकारी साझा करने के साथ-साथ सर्विलांस टेक्नीक एवं C.C.T.V. कैमरा फुटेज का भी सहारा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

लगातार की जा रही भागदौड़ एवं कड़ी मेहनत के सुखद नतीजे के तौर पर टीम ने दोनो बालिकाओं को बरेली से सम्बन्धित जीआरपी के सहयोग से रेलवे स्टेशन से सकुशल एवं सुरक्षित बरामद किया। घर से जाने का कारण फिलहाल डांट से नाराज होना पता चला है। अपनी कार्यकुशलता को सिद्ध कर टीम दोनों बच्चियों को लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

राहत की सांस ले रहे छात्राओं के परिजन एवं स्थानीय नागरिकों खुले दिल से इस सकुशल रिकवरी की प्रशंसा करते हुए सुदृढ़ नेतृत्व में काम कर रही हरिद्वार पुलिस का आभार प्रकट कर रहे हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top