उत्तराखंड

बड़ी खबर : हरीश रावत के कथित वायरल पत्र को लेकर कांग्रेस गुस्सा, मुकदमा दर्ज कर बताया BJP की साजिश

देहरादून: कांग्रेस ने पूर्व सीएम हरीश रावत के कथित वायरल पत्र को गंभीरता से लिया है। कांग्रेस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कथित वायरल पत्र को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने इसे भाजपा की साजिश बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  पैरावेट कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस ने प्राथमिकी दर्ज की है, क्योंकि मुझे कल रात पता चला कि पूर्व सीएम हरीश रावत के लिए वायरल हुए एक पत्र के माध्यम से लोगों को धोखा देने के लिए मेरे नकली चिन्ह का इस्तेमाल किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह निर्दोष जनता को धोखा देने की भाजपा की साजिश है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : सरकार की मजबूत पैरवी से सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

आज उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बार कुल 632 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 82,66,644 मतदाता करेंगे। जिनमें कुल 42,38,890 पुरुष और 39,32,995 महिला के साथ 40 अन्य वोटर शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 94,471 सर्विस वोटर भी हैं। जबकि राज्य में कुल 11,697 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अपनी जीत का दावा करते दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top