स्वास्थ्य

ब्रेकिंग : राज्य में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को किया अलर्ट, पढ़ें दिशा-निर्देश

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में डेंगू संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके लिए सभी जिलों को रोकथाम व बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए।

स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई से नवंबर तक डेंगू संक्रमण का प्रभाव बढ़ने की संभावनाएं जताई गई है। इसलिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, कि किसी भी क्षेत्र में डेंगू मरीज मिलने पर आसपास के 50 घरों तक सर्विलांस कर फॉगिंग व अन्य कार्रवाई की जाए। वहीं हल्द्वानी में डेंगू का पहला मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में 18 देशों का इंटरनेशनल कॉन्क्लेव शुरू

एनएचएम मिशन निदेशक डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर डेंगू रोकथाम व बचाव के लिए विशेष निगरानी रखने को कहा है। साथ ही जिला स्तर पर डेंगू की जांच के लिए एलाइजा मशीन और किट उपलब्ध होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : बिना सर्जरी दिल के एलएए को बंद कर मरीज को दी नई जिंदगी

अस्पतालों में डेंगू मरीजों के उपचार के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बना कर एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए। डेंगू मरीजों की पहचान के लिए शुरुआती चरण में फीवर सर्वे कराया जाए। लक्षणों के आधार पर मरीज की डेंगू जांच करायी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में 18 देशों का इंटरनेशनल कॉन्क्लेव शुरू

मिशन निदेशक ने कहा कि डेंगू एक मच्छर जनित रोग है। जिससे घरों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। जिससे डेंगू का लार्वा न पनप सके।

डेंगू मरीजों के लिए ब्लड बैंकों में प्लेटलेट की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निकायों व पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top