उत्तराखंड

एम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत (Dhan Singh Rawat), श्रमिकों का जाना हालचाल

एम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

सिलक्यारा सुरंग से बचाये सभी श्रमिकों का जाना हालचाल

श्रमिकों के बेहतर उपचार को एम्स प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को दिये निर्देश

देहरादून

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज श्रीनगर गढ़वाल से लौटकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से सकुशल बचाये गये सभी 41 श्रमिकों का हालचाल जाना। इस दौरान डॉ. रावत ने श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा उपचार को लेकर एम्स ऋषिकेश प्रशासन, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  द हैरिटेज स्कूल का आईसीएसई-आईएससी में शत-प्रतिशत रिजल्ट

उन्होंने बताया कि सभी श्रमिक पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत नहीं है। डॉ. रातव ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के अथक प्रयासों से सभी श्रमिक भाईयों को टनल से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग हादसे से श्रमिकों को सकुशल बचाये जाने पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के अथक प्रयासों से यह मिशन सफल हो पाया। डॉ. रावत ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सभी 41 श्रमिकों मुलकात की और एक-एक करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  द हैरिटेज स्कूल का आईसीएसई-आईएससी में शत-प्रतिशत रिजल्ट

डॉ. रावत ने बताया कि टनल हादसे की सूचना मिलते ही केन्द्र व राज्य सरकार तत्काल सक्रिय हो गई थी और टनल से श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिये सभी विकल्पों पर द्रुत गति से काम शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार इस प्रकरण पर नजर बनाये हुये थे और उनके मार्गदर्शन में सभी मिशनरियों ने एकजुट होकर काम किया, जिसका सुखद परिणाम दुनिया के सामने है।

उन्होंने कहा कि टनल से सुरक्षित निकाले गये सभी 41 श्रमिक भाईयों को एम्स ऋषिकेश में चिकित्सकों की देखरेख में उपचार दिया जा रहा है। श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय उपचार में कोई कमी अड़े न आये इसके लिये एम्स प्रशासन, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार सुरंग से बाहर निकाले गये श्रमिकों की हरसंभव मदद को तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  द हैरिटेज स्कूल का आईसीएसई-आईएससी में शत-प्रतिशत रिजल्ट

इस दौरान एम्स निदेशक प्रो. डॉ. मीनू सिंह, सीएमओ देहरादून डॉ. संजय जैन सहित अन्य विभागीय अधिकारी व एम्स के चिकित्सक मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top