हिल न्यूज़

ब्रेकिंग : तीन दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर हैं, स्वास्थ्य मंत्री, पौड़ी, रूद्रप्रयाग और चमोली जनपद सहित विभिन्न विद्यालयों एवं अस्पतालों का करेंगे औचक निरीक्षण

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत आज गढ़वाल मंडल के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हो गये हैं। अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान डॉ0 रावत पौड़ी, रूद्रप्रयाग और चमोली जनपद में स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके अलावा वह विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर तीनों जनपदों में विभागीय योजनाओं की भी समीक्षा करेंगे।

पर्वतीय जनपदों में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत आज गढ़वाल मंडल के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हो गये हैं। अपने गढ़वाल भ्रमण के दौरान डॉ0 रावत पौड़ी, रूद्रप्रयाग और चमोली जनपदों का दौरा करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

इस दौरान वह तीनों जनपदों में अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वह विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, अस्पतालों और साधन समितियों सहित निर्माणाधीन कार्यों का औचक निरीक्षण भी करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत बुधवार को कर्णप्रयाग से जोशीमठ पहुंचेंगे जहां पर वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके उपरांत वह उप जिला चिकित्सालय जोशीमठ जाकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

अस्पताल के निरीक्षण के साथ-साथ वह जोशीमठ में विद्यालयों का भी निरीक्षण करेंगे। जोशीमठ के बाद डॉ0 रावत बदरीनाथ धाम के लिये रवाना होगे, इस दौरान वह पाण्डुकेश्वर और लामबगड़ में प्राथमिक एवं इंटर कॉलेज पाण्डुकेश्वर, प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूल लामबगड़ सहित बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति पाण्डुकेश्वर का निरीक्षण करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

वृहस्पतिवार को डॉ0 रावत बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य विभाग के निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का मकसद चार धाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करना है। इसके लिये सभी धामों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम में अगले यात्रा सीजन के लिये अस्पताल बनकर तैयार हो जायेगा। बदरीनाथ भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री देश के अंतिम गांव माणा में बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति का भी दौरा करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गढ़वाल भ्रमण के दौरान मंगलवार को डॉ0 रावत ने विकास भवन पौड़ी में सेब फैडरेशन की बैठक में प्रतिभाग किया। इसके अलावा उन्होंने श्रीनगर गढ़वाल में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय अंतर मेडिकल कॉलेज खेल महोत्सव के समापन समारोह में शिरकत कर विजेता खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top