उत्तराखंड

ग्राफिक एरा में स्कूल ऑफ लॉ का इंडक्शन प्रोग्राम शुरू

  • सीखने की जिज्ञासा ही बनाती है सफल विधि विशेषज्ञ
  • ग्राफिक एरा में स्कूल ऑफ लॉ का इंडक्शन प्रोग्राम शुरू
देहरादून । उत्तराखंड हाई कोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार जनरल वी. के. महेश्वरी ने कहा कि विधि का पेशा ऐसा क्षेत्र है, जहां सीखने की यात्रा कभी समाप्त नहीं होती। एक सफल विधि विशेषज्ञ वही बनता है, जो हर अनुभव, हर संवाद और हर अवसर से कुछ नया सीखने की जिज्ञासा बनाए रखता है।
वह आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ लॉ के इंडक्शन प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि अपनी शिक्षा को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि विचार-विमर्श, तर्कपूर्ण चर्चाओं और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी करें। इससे न केवल उनका ज्ञान बढ़ेगा, बल्कि व्यक्तित्व का भी समग्र विकास होगा।
गढ़वाल मंडल के खाद्य एवं औषधि प्रशासन के उप आयुक्त राजेंद्र रावत ने कहा कि विधि के क्षेत्र में छात्र छात्राओं के लिए असीमित अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि कानून की पढ़ाई करने वाले युवा ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं, बशर्ते वे मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करें। कर्नल (से.नि.) भास्कर भारती ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया ।
इंडक्शन प्रोग्राम में नए छात्र-छात्राओं में कानून की दुनिया में पहला कदम रखने का उत्साह साफ़ दिखाई दिया। शुरुआती झिझक के बावजूद उन्होंने आइस-ब्रेकिंग और इंटरैक्टिव गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, एक-दूसरे से परिचय किया, नए मित्र बनाए और फैकल्टी  से खुलकर बातचीत की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विधि शिक्षा की नई यात्रा, मूट कोर्ट, वाद-विवाद और कानूनी अध्ययन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जाना। साथ ही उन्होंने तर्क, न्याय और नेतृत्व से जुड़ी अपनी नई यात्रा की पहली झलक देखी। कार्यक्रम में डिपार्टमेंट हेड डा. आशुतोष हजेला के साथ डा. शैलजा ठाकुर और अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मजूद रहे।
यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top