उत्तराखंड

दु:खद (Accident) : यहां अभी-अभी हुआ दर्दनाक हादसा, इतने लोगों की मौत

इंफो उत्तराखंड 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। जिसमें से चार लोग घायल हो गए हैं।

स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है। साथ ही मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुल्लू जिले के सैंज घाटी के न्यूली शैंशर सड़क पर जंगला नामक स्थान पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है। अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 3 घायलों को 108 एम्बुलेंस में सैंज सीएचसी भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे हुआ है। वहीं ग्रामीणों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया गया है। हादसे में बस खाई में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है, कि सड़क पर मलबा गिरा था और ड्राइवर बस को साइड से निकाल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

इसी दौरान बस सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसा काफी ऊपर से गिरने के कारण बस के परखच्चे उड़ गए। बस में 45 से ज्यादा लोगों के सवार होने की सूचना है। इस हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top