उत्तराखंड

दुःखद : उत्तराखंड का लाल सिक्किम में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

दुःखद : उत्तराखंड का लाल सिक्किम में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद, प्रदेश में शोक की लहर

पिथौरागढ़/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है, जहां सिक्किम में पेट्रोलिंग के दौरान उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया। वहीं आईटीबीपी जवान (ITBP jawan) के शहीद होने की खबर मिलते ही प्रदेश में शोक की लहर छा गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट खेतीगांव ज्वाल के रहने वाले आईटीबीपी जवान (38) वर्षीय संदीप सिंह भंडारी (Sandeep Singh Bhandari) इन दिनों सिक्किम में भारत चीन सीमा पर तैनात थे।

यह भी पढ़ें 👉  आम जनता को परेशान करने वालों पर कार्रवाई से धामी सरकार क्यों कतरा रही है?

और पेट्रोलिंग के दौरान संदीप (Sandeep) की अचानक से तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

वहीं आईटीबीपी जवान संदीप (ITBP Jawan Sandeep) के शहीद होने की खबर मिलते ही परिवार समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर छा गई। बता दें कि संदीप सिंह भंडारी 13वीं बटालियन में तैनात थे, और वे इन दिनों सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर तैनात थे।

आईटीबीपी अधिकारियों ने शहीद जवान संदीप (Sandeep Singh Bhandari) के निधन की खबर उसके छोटे भाई भरत सिंह भंडारी को दी। भरत ने बताया कि संदीप के दो विवाह थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

भरत ने बताया कि संदीप की पहली पत्नी नीतू भंडारी की मौत के बाद उसने गरिमा देवी से दूसरा विवाह किया।

दोनों का एक-एक बेटा आर्यन (10) और रुद्राक्ष भंडारी (4) हैं, जो वर्तमान में देहरादून में रहते हैं। जवान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top