उत्तराखंड

हिंदुस्तान में पहली बार ऋषिकेश में भगवान चित्रगुप्त कथा का आयोजन

हिंदुस्तान में पहली बार ऋषिकेश में भगवान चित्रगुप्त कथा का आयोजन

देहरादून। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तराखंड द्वारा हिंदुस्तान में पहली बार न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त जी की कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन 15 सितंबर 2024 को ऋषिकेश के गंगा तट पर स्थित परमार्थ निकेतन में होगा, जो सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: उत्तरकाशी में भूस्खलन की चपेट में आया लेबर कैंप! 10 मजदूरों का रेस्क्यू, 9 की तलाश जारी

कथा से पहले 14 सितंबर को कबीर चौरा आश्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इस कथा में तैंतीस कोटि देवताओं में भगवान चित्रगुप्त जी की महिमा का वर्णन धर्मगुरुओं और विद्वानों द्वारा किया जाएगा।

इस आयोजन में भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग भाग लेंगे। प्रमुख अतिथियों में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, काशी से अवधूत उग्रचण्डेश्वर कपाली बाबा, चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति, कबीर चौरा आश्रम के पीठाधीश्वर कपिल मुनि महाराज, और नरसिंह कृपाधाम के अध्यक्ष आचार्य शशिकांत मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi ने बारिश से प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण, दिए त्वरित राहत के निर्देश

प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि यह आयोजन कायस्थ समाज के लिए गौरव का विषय है। महासचिव सर्वेश माथुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक मोहन श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिता सक्सेना, संगठन मंत्री सुशील सक्सेना, कोषाध्यक्ष हितेंद्र सक्सेना, युवा संगठन मंत्री ललित श्रीवास्तव सहित कई अन्य प्रमुख लोग प्रेस वार्ता में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- Chardham Yatra एक दिन के लिए स्थगित, मौसम ने डाला खलल!

सभी समाज के लोगों से अनुरोध है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर सपरिवार शामिल होकर आध्यात्मिक पल का हिस्सा बनें।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top