उत्तराखंड

Big Breaking : वन विभाग में बड़ा फेरबदल: पटनायक की कुर्सी छिनी, नरेश कुमार को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

वन विभाग में बड़ा फेरबदल: पटनायक की कुर्सी छिनी, नरेश कुमार को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड के वन विभाग में चुपचाप खेल खेलकर प्रमुख पद पर आए मुख्य वन संरक्षक सुशांत कुमार पटनायक को आखिरकार अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल के संज्ञान में मामला आने के बाद तुरंत ही पटनायक से प्रभार छीनकर नरेश कुमार को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

तबादला आदेश का संशोधन :-

उत्तराखंड शासन द्वारा जारी आदेश सं. क-138/1-13, दिनांक 14.08.2024 को संशोधित करते हुए, मुख्य वन संरक्षक, उपयोग, गैर प्रकाष्ठ वन उपज एवं आजीविका, उत्तराखंड, देहरादून का प्रभार अब श्री नरेश कुमार, अपर प्रमुख वन संरक्षक, गढ़वाल, पौड़ी को अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस नई जिम्मेदारी के लिए नरेश कुमार को कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता नहीं मिलेगा।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश :- 

शासन द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि श्री नरेश कुमार तत्काल प्रभाव से देहरादून स्थित मुख्य वन संरक्षक कार्यालय का प्रभार ग्रहण करेंगे। उन्हें यह भी निर्देश दिया गया है कि वे श्री सुशांत कुमार पटनायक से कार्यभार लेने के बाद इसकी सूचना मुख्यालय को जल्द से जल्द प्रेषित करें।

चुपचाप खेल और फिर कार्रवाई :- 

सूत्रों के अनुसार, सुशांत कुमार पटनायक ने वन विभाग में कुछ विवादित निर्णय लिए थे, जिसके चलते उनके खिलाफ शिकायतें बढ़ गई थीं। मुख्यमंत्री धामी और मंत्री सुबोध को मामले की जानकारी मिलते ही पटनायक को उनके पद से हटाने का फैसला लिया गया।

इस बदलाव के बाद वन विभाग में उथल-पुथल का माहौल है, और आगे के निर्णयों पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top