उत्तराखंड

चमोली में दर्दनाक हादसा : बरातियों से भरी मैक्स अनियंत्रित होकर खेतों में गिरी, दो बारातियों की मौत, जबकि 10 घायल

Advertisements

चमोली/इंफो उत्तराखंड 

चमोली जिले से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां मंगलवार देर रात जोशीमठ के समीप मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग पर साढ़े आठ बजे बरातियों से भरी मैक्स अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। वहीं इस हादसे में दो बरातियों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक थैंग गांव के कांडाखोला तोक में आनंद सिंह के बेटे प्रवेश की शादी थी। बरात मंगलवार सुबह उर्गम घाटी के किमाणा गांव गई थी। देर शाम कुछ बराती मैक्स से लौट रहे थे कि गांव से करीब ढाई किलोमीटर पहले मैक्स अनियंत्रित होकर थौली गदेरे के समीप करीब 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी।

जोशीमठ थाना प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। और राहत, बचाव कार्य शुरू कर सभी घायलों को 108, पुलिस व एसडीआरएफ के वाहनों से सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया। वाहन में 12 लोग सवार थे।

मृतकों की पहचान :-

संगीता देवी (32) पत्नी कुंवर सिंंह ग्राम भलागांव

थैंग गांव निवासी कमल सिंह नेगी (43) पुत्र राम सिंह

घायलों की पहचान :-

मोनिका देवी (28)पत्नी विकेश नेगी

भरत सिंंह (57)पुत्र स्व. फते सिंह

प्रकाश (29) पुत्र जवहार सिंह

कमली देवी (33)पत्नी मुकेश सिंह

भलगांव निवासी सुमित्रा देवी (45) पत्नी पूरण सिंंह

पुष्पा देवी (44) पत्नी कमल भट्ट

रजनी देवी (27 ) पत्नी दिनेश रमा देवी (40)पत्नी स्व. सुरेंद्र सिंह के अलावा रवड़ी देवी (52) पत्नी गौर सिंह, करछी गांव,

जितेंद्र राणा (31) पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी चांई गांव के रूप में हुई। अस्पताल ले जाए जाने पर इनमें से संगीता और कमल सिंह की मौत हो गई ।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top