उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने कार्यकर्ताओं संग सुनी PM Modi के ”मन की बात” कार्यक्रम, 100 वें संस्करण को बताया ऐतिहासिक

अल्मोड़ा।

आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपनी सोमेश्वर विधानसभा के मजखाली मंडल स्थित गढस्यारी बूथ पहुंची जहां उन्होंने आज देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। उन्होंने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री जी की मन की बात देश की आवाज बन चुकी है।

9 साल पहले 3 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विजयादशमी से शुरू किया गया, मन की बात का यह ऐतिहासिक सफर आज 30 अप्रैल को अपने 100वें पड़ाव पर पहुंचा है, यह शतक सबूत है माननीय नरेंद्र मोदी जी और देश की जनता के बीच मजबूत जुड़ाव और लगाव का। कहा कि देश के प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी के मन की बात वह नवाचार है जो मोदी से पहले विश्व में किसी और ने नही किया था‌।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

माननीय प्रधानमंत्री की अपने देशवासियों से अपने मन की बात, पिछले 99 एपिसोड में हमने सुनी जिसमें स्वामी विवेकानंद से लेकर वीर सावरकर के त्याग और बलिदान की प्रेरक कहानियां, वैश्विक नेताओं से लेकर सुदूर हमारी सीमाओं की रक्षा में तैनात वीर सैनिकों तक से वार्तालाप, स्कूल के बच्चों से लेकर अन्तरिक्ष वैज्ञानिको के मन को छूने वाली बात सहित कई अन्य हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं व जनता के साथ बैठक की, जिसमे उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से जनता को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र व राज्य की सरकार मिलकर राज्य हित में कई अहम कदम व योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ आम व्यक्ति को प्राप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिशन सिंह कनवाल जी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top