उत्तराखंड

दुःखद : डंपर की चपेट में आकर मां-बेटे की दर्दनाक मौत, चालक फरार

डंपर की चपेट में आकर मां-बेटे की दर्दनाक मौत, चालक फरार

रामनगर।‌ विकास खंड के ग्राम पीरुमदारा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक फैजान (25) पुत्र जलिस निवासी भावपुरा, रामपुर, उत्तर प्रदेश अपनी मां जैनब (45) के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

घटना पीरुमदारा चौराहे पर उस वक्त हुई, जब बाइक को 18 टायरा डंपर (एचआर 58डी 6730) ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर पीरुमदारा पुलिस चौकी में खड़ा कर दिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दुखद हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top