उत्तराखंड

Big breaking:- भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, मेयर पद पर सस्पेंस बरकरार

भाजपा ने जारी की पहली सूची, निगम और पालिका चुनाव में प्रत्याशी मैदान में

देहरादून। नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने 39 नगर पालिका और 39 नगर पंचायतों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है। हालांकि, निगम क्षेत्रों और मेयर पद के प्रत्याशियों की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

सूत्रों के मुताबिक, निगम और मेयर पद के उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी की जा सकती है। भाजपा के इस कदम से चुनावी माहौल गर्म हो गया है। पार्टी का कहना है कि प्रत्याशियों के चयन में क्षेत्रीय समीकरणों और पार्टी के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पैरावेट कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन

नगर निगम और अन्य प्रमुख पदों के लिए अब सभी की नजरें पार्टी की आगामी घोषणा पर टिकी हैं। विपक्षी दल भी जल्द अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : सरकार की मजबूत पैरवी से सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top