उत्तराखंड

बड़ी खबर : बॉबी पंवार और UPCL एमडी अनिल यादव पर सुराज सेवा दल ने लगाएं गंभीर आरोप। देखिए वीडियो 

यूपीसीएल एमडी के सेवा विस्तार पर जोशी का विरोध, बेरोजगार संगठन अध्यक्ष पर भी निशाना

रमेश जोशी ने एमडी अनिल यादव के सेवा विस्तार को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

देहरादून। सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने पत्रकार वार्ता में यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव के सेवा विस्तार को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि 60 साल की उम्र के बाद व्यक्ति को सम्मानपूर्वक विदाई के साथ घर जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

जोशी ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ऐसा कौन-सा मोह है जो एमडी को सेवा विस्तार लेने पर विवश कर रहा है और सरकार को क्या ऐसा लाभ है जिसके चलते उन्हें सेवा विस्तार दिया जा रहा है। जोशी ने इसे सरकार की भ्रष्टाचारी नीति का प्रतीक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

वहीं, उन्होंने बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह युवाओं को झांसे में बुलाकर उनकी जवानी को मुकदमों में उलझा रहे हैं। जोशी ने कहा कि क्रांतिकारी आंदोलन प्रदेश और राष्ट्रहित में होते हैं, न कि केवल नौकरी के लिए। उन्होंने सरकार की गलत नीतियों का विरोध गांधीवादी तरीकों से करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

पुलिस की गाड़ी के नीचे लेटने और पथराव करने से युवाओं पर मुकदमे दर्ज हो जाते हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। उन्होंने युवाओं को भड़काकर राजनीति करने को युवाओं के प्रति घोर अपराध बताया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top