उत्तराखंड

रक्षा बंधन स्पेशल : रक्षाबंधन कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी को राखी बांधने वालों का लगा तांता, भारी सैलाब ने दिखाया मंत्री व महिलाओं के प्रति भाई बहन का अटूट प्यार 

मसूरी/इंफो उत्तराखंड 

मसूरी विधानसभा के विधायक व प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी के रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिलाओं को सैलाब उमड़ा। जिसमें हर जाति धर्म की महिलाओं ने मंत्री गणेश जोशी को राखी बांधी वहीं गणेश जोशी ने बहनों को उपहार दिए।

मसूरी के टाउन हाल में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तराखंड की सह प्रभारी व सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि जिस तरह से महिलाएं अपने भाई गणेश जोशी को राखी बांध कर सम्मान देती हैं, वहीं गणेश जोशी भी उनके दुख सुख में हमेशा खडे़ रहते हैं यहीं उनकी ताकत है। उन्होंने कहा कि राखी का पर्व हमारे समाज का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है।

इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि गत दिवस देहरादून में भी मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा बंधन कार्यक्रम किया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की संख्या थी लेकिन मसूरी छोटा शहर है लेकिन यहां पर इतनी भीड़ होगी इसकी कल्पना भी नहीं की थी। यह गणेश जोशी का प्यार व महिलाओं का आशीर्वाद है।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking :- स्वास्थ्य विभाग में 75 चीफ फार्मासिस्टों के तबादले, देखिए आदेश

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव नेहा जोशी ने मसूरी की बुआवों को राखी की बधाई दी व कहा कि उनका आशीर्वाद व प्यार विगत तीन चुनावों में मिला है और आगे भी मिलता रहेगा।

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह मसूरी विधान सभा की बहनों का प्यार व आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि मसूरी से जब पहला चुनाव लड़ा था तब कहा था कि मसूरी मेरा परिवार है मै यहां बेटा व भाई बनकर सेवा करूंगा यहीं कारण है कि जनता का आशीर्वाद लगातार तीन बार मिला और संख्या बढ़ती गई। जबकि मेरे विरोधी कहते हैं कि गणेश जोशी छाते बांटता है लेकिन शायद उन्हें पता नहीं कि वह छाते नहीं प्यार बांटता है।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking :- स्वास्थ्य विभाग में 75 चीफ फार्मासिस्टों के तबादले, देखिए आदेश

इस मौके भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी बहनों को रक्षा बंधन की बधाई दी व कहा कि उनका प्यार व आशीर्वाद हमेशा इसी तरह मिलता रहे। कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking :- स्वास्थ्य विभाग में 75 चीफ फार्मासिस्टों के तबादले, देखिए आदेश

इस अवसर पर मंत्री की पत्नी निर्मला जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, बादल प्रकाश, अमित पंवार, मनोज खरोला, अरविंद सेमवाल, मदन मोहन शर्मा, सभासद गीता कुमाई, सरिता कोहली, सरिता पंवार, महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा, प्रदेश मंत्री वंदना बिष्ट, मीरा सकलानी, अनीता सक्सेना, अनीता पुंडीर, पुष्पा पुंडीर, चंद्रकला सयाना, मीरा सुरियाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

मंत्री गणेश जोशी के रक्षा बंधन कार्यक्रम में मुस्लिम, ईसाई, सहित सभी धर्मो की महिलाओं ने राखी बांधी वहीं ब्रहम कुमारी प्रजापिता ईश्वरीविश्व विद्यालय की ओर से वर्षा व विनीता ने भी मंत्री जोशी को राखी बांधी। इस मौके पर लोक गायक मनोज सागर ने अपने गीतों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top