उत्तराखंड

आरटीओ देहरादून ने किया विकासनगर एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण। मचा हड़कंप

  • विकासनगर एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण

देहरादून। संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने शनिवार को विकासनगर (ढालिपुर) स्थित उप-संभागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बायोमेट्रिक उपस्थिति, कैश रजिस्टर, सेवा अधिकार रजिस्टर व सी.एल. रजिस्टर की जांच करते हुए सभी कार्मिकों को समयपालन के निर्देश दिए गए।

उन्होंने डीएल, टीआर, एनफोर्समेंट व न्यू रजिस्ट्रेशन शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा पारदर्शिता व दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए। नीलामी प्रक्रिया में तेजी लाने, कार्यालय परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने व लंबित अभिलेखों की Weeding Out प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के आदेश भी दिए गए। आरआई प्रवीण कुमार द्वारा दोपहिया-चारपहिया दक्षता परीक्षण व्यवस्था को सराहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

निरीक्षण में भूमि हस्तांतरण का मुद्दा प्रमुख रूप से उठा। वर्तमान भवन सिचाई विभाग की पुरानी संरचनाओं में 2014 से संचालित है। 8 हेक्टेयर भूमि UJVN को हस्तांतरित हो चुकी है, जिसमें कार्यालय एक छोर पर स्थित है। डीटीओ ने कार्यालय व ड्राइविंग ट्रैक हेतु 7000–8000 वर्गमीटर अतिरिक्त भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। ट्रैक के लिए 4000 वर्गमीटर भूमि प्रस्तावित है एवं परिसर में सोलर पैनल स्थापना कार्य प्रारंभ हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

सीटीओ ने कहा कि कार्य मानकों, समयबद्धता व पारदर्शिता के साथ हों, ताकि जनता को सरल व त्वरित सेवाएँ मिल सकें। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन विकासनगर मनीष तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन अनिल नेगी, आरआई प्रवीण कुमार सहित स्टाफ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top