उत्तराखंड

बड़ी खबर : रुद्रप्रयाग निर्दलीय प्रत्याशी मातबर सिंह कंडारी पर जानलेवा हमला, शराब के नशे में की मारपीट

रुद्रप्रयाग/इन्फो उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के ठीक एक दिन पहले रविवार देर रात रूद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में एक अनहोनी घटना सामने आई है। इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने प्रदीप थपलियाल को टिकट दिया है, तो वहीं पूर्व काबीना मंत्री मातबर सिंह कंडारी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार को उक्रांद प्रत्याशी मोहित डिमरी पर आत्म घाती हमले के बाद रविवार देर रात पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी जब अपने कुछ साथियों के साथ सिद्धसौड़ जखोली से गुजर रहे थे, तभी कुछ उपद्रवियों ने शराब के नशे में उन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

वहीं, हमला करने वाले में नरेंद्र सिंह पंवार, पुष्कर सिंह बिष्ट और वीरेंद्र सिंह बिष्ट सहित लगभग 8-10 लोगों के नाम बताये जा रहे हैं। इन सभी ने मिलकर मातबर सिंह कंडारी व उनके कार्यकर्ता कालीचरण रावत, मनोज रौथाण व पंकज बिष्ट के साथ गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की की। साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपशब्द भी कहे। साथ ही हमलावरों ने कालीचरण, मनोज व पंकज को यह भी कहा कि तुम कांग्रेस पार्टी का प्रचार करो, अगर नहीं करोगे तो तुम्हारे साथ बुरा अंजाम होगा। मातबर सिंह कंडारी के साथ मौजूद लोगों के साथ भी उपद्रवियों ने मारपीट करते हुए कई प्रकार की धमकियां दी।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : सरकार की मजबूत पैरवी से सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

इस मामले में निर्दलीय प्रत्याशी मातबर सिंह कंडारी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं उन्हें विचलित नहीं कर सकती. वे अपने पथ पर अडिग है और रूद्रप्रयाग के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। कंडारी के साथ मौजूद लोगों ने बताया कि सभी हमलावर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता है और प्रदीप थपलियाल के कहने पर ही उन्होंने ये सब किया है। गौरतलब है कि मातबर सिंह कंडारी ने भी कांग्रेस पार्टी से दावेदारी पेश की थी, लेकिन हाई कमान ने प्रदीप थपलियाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद मातबर सिंह कंडारी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें 👉  पैरावेट कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top