उत्तराखंड

आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मां तुझे प्रणाम के तहत “रन फ़ॉर यूनिटी मैराथन” का किया गया आयोजन : रेखा आर्य 

रन फ़ॉर यूनिटी मैराथन का फ्लैग ऑफ कर मंत्री रेखा आर्या ने किया आगाज

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अमर उजाला द्वारा मां तुझे प्रणाम के तहत रन फ़ॉर यूनिटी मैराथन का किया गया आयोजन

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

आज आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अमर उजाला द्वारा मां तुझे प्रणाम के तहत रन फ़ॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या शामिल हुई। इस अवसर पर रन फ़ॉर यूनिटी मैराथन का मंत्री रेखा आर्या ने फ्लैग ऑफ कर आगाज किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

पांच किलोमीटर की यह मैराथन सुबह सात बजे अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर से शुरू हुई जो कि ट्रांसपोर्ट नगर,दून बिज़नेस पार्क से घूमकर वापस अमर उजाला कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस मैराथन में प्रथम आने वाले 200 प्रतिभागियों को टीशर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम की प्रसंशा करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर ऐसे आयोजनों से व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और उनमें टीम लीड की भावना पैदा होती है।

साथ ही कहा कि हम आजादी की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं जिसके तहत हर जगह अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अमृत महोत्सव के तहत ही हर घर तिरंगा अभियान की भी शुरुआत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस अमृत महोत्सव को सभी जोर शोरों से मनाए और हर एक व्यक्ति अपने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयो में तिरंगा अवश्य लगाएं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top