इंफो उत्तराखंड/ देहरादून
देहरादून के चकराता में कल देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर जा पलटा। जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात सहिया से सेज मार्ग पर तेजगांव बैंड के पास एक वाहन संख्या UK 16 CA 1685 जो कि कोरवा से चकराता कि ओर आ रहा था। तभी चकराता से सहिया मार्ग पर सेज गांव बैंड के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसमें 02 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट चकराता से मुख्य आरक्षी योगेंद्र भंडारी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम ने तत्काल लोगों को सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार दिया। और उसके बाद उन्हें 108 की मदद से अस्पताल भेज दिया गया।
घायलों के नाम:-
हाकम पुत्र इसरार अहमद निवासी सहारनपुर उम्र 34 वर्ष।
सरफराज पुत्र शौकत अली उम्र 27 वर्ष निवासी मोहल्ला सजुकी सराय सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें