ऊधमसिंह नगर/इंफो उत्तराखंड
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 27 से 31 दिसंबर तक शीतलहर के साथ ही कड़ाके की ठंड को देखते हुए ऊधमसिंह नगर में 28 दिसंबर को कक्षा एक से कक्षा पांचवी तक अवकाश घोषित किया है, साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।
ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत द्वारा जारी किए गए आदेश में शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड के लिए दिनांक 27.12.2022 से 31.12.2022 तक 05 दिनों का मौसम पूर्वानुमान के द्वारा दिनांक 28.12.2022 को ओरेन्ज अलर्ट जारी किया गया हैं।
जिसके दृष्टिगत जनपद के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 05 तक दिनांक 28.12.2022 (बुधवार) को अवकाश घोषित किया जाता है।
समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय समयानुसार अपने विद्यालय में बनें रहेंगे। उपरोक्त आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्रविधानों का उल्लघंन माना जायेगा।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें