उत्तराखंड

बड़ी खबर : एक्शन में दिखें तराई पश्चिमी के प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार (Forest Officer Kundan Kumar), तीन अवैध आरा मशीनों को किया सील

रामनगर/इंफो उत्तराखंड 

रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार चार्ज लेते ही एक्शन में नजर आए। डीएफओ कुंदन कुमार ने एशिया की नंबर वन लकड़ी मंडी कहे जाने वाले जसपुर क्षेत्र में 3 आरा मशीनों पर छापेमारी की हूं। छापेमारी के बाद तीन आरा मशीन को सील भी कर दिया गया, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा का अंतर्कलह अब सड़क पर : गरिमा दसोनी

उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र को लकड़ी मंडी के नाम से जाना जाता है। यहां रामनगर डीएफओ कुंदन कुमार ने क्षेत्रवासियों से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी की।

इस दौरान डीएफओ ने अवैध रूप से संचालित तीन आरा मशीनों को सील कर दिया है। डीएफओ के मुताबिक तीनों आरा मशीन संचालक वन विभाग की आंखों में धूल झोंक कर लंबे समय से बिना परमिशन के आरा मशीन संचालित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज।

छापेमारी के दौरान आरा मशीनों पर लगी मोटर, आरा (ब्लेड) समेत अन्य मशीनों को जब्त किया गया है। डीएफओ ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से मुखबिरों द्वारा अवैध आरा मशीन चलने की सूचना मिल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा का अंतर्कलह अब सड़क पर : गरिमा दसोनी

जिस पर आज तराई पश्चिम वन विभाग की टीम ने तीन आरा मशीनों पर छापेमारी की गई है। इन तीनो जगह अवैध रूप से आरा मशीने चल रही थी, उन्होंने बताया कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top