उत्तराखंड

सनसनी : यहां गंगनहर में मिला अज्ञात महिला का शव (female dead body), जांच में जुटी पुलिस

रुड़की/इंफो उत्तराखंड 

हरिद्वार के रुड़की गंगनहर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रुड़की के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रुड़की में बुधवार की शाम को कुछ युवक गंगनहर में नहा रहे थे, तभी अचानक एक युवक के पैर में नहाते समय कुछ अजीब सी चीज लगने का एहसास हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

युवक ने नहर के अंदर जैसे ही अपना हाथ डाला तो उसके हाथ में महिला का शव लगने से उसके होश उड़ गए। वहीं युवक ने जैसे तैसे करके अपने दोस्तों के साथ महिला के शव को नहर से बाहर निकाला, और इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है, इसी दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को रुड़की के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

पुलिस के मुताबिक अभी तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन इस मामले में गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त कराई जा रही है, वहीं देखने में शव एक या दो दिन पुराना लग रहा है।

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top