उत्तराखंड

सजग इंडिया की मुहिम पहुंची गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर

Advertisements
  • सजग इंडिया की मुहिम पहुंची गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर
  • ललित मोहन जोशी ने अग्निवीरों और जवानों को किया जागरूक

देहरादून/ लैंसडाउन। सजग इंडिया द्वारा विगत 18 वर्षों से अधिक समय से चलाए जा रहे नशामुक्ति एवं जनजागरूकता अभियान के तहत पहली बार सजग इंडिया के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, लैंसडाउन में अग्निवीरों, सर्विंग ऑफिसर्स, जेसीओ एवं जवानों तथा स्कूली बच्चों से नशामुक्ति को लेकर संवाद किया। कोटद्वार एवं लैंसडाउन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से बचने और स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में ट्रेनी अग्निवीरों से संवाद करते हुए एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि सेना में प्रशिक्षण के दौरान जो अनुशासन, जज्बा और देशसेवा की भावना युवाओं में विकसित होती है, उसे उन्हें जीवनभर अपनाना चाहिए। यही अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी

उन्होंने कहा कि अग्निवीर स्वयं नशे से दूर रहकर अपने साथियों, परिवार और समाज के अन्य युवाओं को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने अग्निवीरों से कहा कि माता-पिता के संस्कार और आपकी मेहनत ही आपको देश की सेवा करने का गौरवपूर्ण अवसर प्रदान करती है। इसलिए मातृभूमि की सेवा के साथ-साथ अपने माता-पिता के संस्कारों को आगे बढ़ाना और उनकी देखभाल करना भी प्रत्येक युवा का दायित्व है।

सैन्य अधिकारियों, जेसीओ और जवानों को संबोधित करते हुए ललित मोहन जोशी ने कहा कि सेना के जवान और अधिकारी देश के युवाओं के सबसे बड़े रोल मॉडल हैं। युवा उन्हें देखकर प्रेरणा लेते हैं। ऐसे में यदि सेना के जवान नशामुक्ति और स्वस्थ जीवन का संदेश समाज तक पहुंचाते हैं तो इसका व्यापक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा, आज नशा आतंक का एक बड़ा हथियार बन चुका है। आने वाली पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। हमें मिलकर युवाओं को जागरूक करना होगा, ताकि युवा अपने परिवार के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी

इस अवसर पर गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी ने सजग इंडिया की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विपरीत मौसम और बारिश के बावजूद सजग इंडिया की टीम ने लैंसडाउन पहुंचकर जिस तरह नशामुक्ति एवं ड्रग अवेयरनेस को लेकर कार्यक्रम किया, वह बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में करीब 2,000 अग्निवीरों, 300 स्कूली बच्चों तथा लगभग 250 सर्विंग ऑफिसर्स, जेसीओ और जवानों ने ललित मोहन जोशी के विचार सुने और उनसे प्रेरणा प्राप्त की।

ब्रिगेडियर विनोद नेगी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने में बेहद प्रभावी हैं। उन्होंने कहा कि ड्रग उन्मूलन के क्षेत्र में सजग इंडिया का यह प्रयास एक सराहनीय और महत्वपूर्ण पहल है, जिससे सेना के जवानों, अग्निवीरों और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला। उन्होंने इस पहल के लिए एडवोकेट ललित मोहन जोशी और सजग इंडिया की पूरी टीम का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने, अपने साथियों को जागरूक करने तथा समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में कर्नल मनोज उनियाल, कर्नल जगत सिंह नेगी, सेवानिवृत्त कर्नल राजकुमार सैनी, लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रताप सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल आर. डी. वर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल धनेश, मेजर दिलबाग सिंह, कैप्टन नवजोत, लेफ्टिनेंट कर्नल एस. शेखर, लेफ्टिनेंट कर्नल विजय तोमर, मेजर इंद्रमणि, मेजर फ्रांसिस, सूबेदार मेजर नंद किशोर, सूबेदार मेजर पुरन सिंह, सूबेदार मेजर सुखबीर सिंह, नायब सूबेदार नागेंद्र सिंह नेगी , सूबेदार हीरा सिंह सहित गढ़वाल रेजिमेंटल सेंटर के 300 से अधिक जवान उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top