उत्तराखंड

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेसियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका

  • शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय कूच, पुलिस से धक्का-मुक्की
  • गोदियाल बोले : लोकतंत्र में दलित नेता की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ की राजनीति स्वीकार्य नहीं

देहरादून। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित शुद्धिकरण यज्ञ किए जाने के विरोध कांग्रेसियों ने सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन छोड़ दिया।

मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए, यहां से रैली निकालकर जैसे ही सचिवालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की और तीखी नोंकझोंक हो गई। काफी देर तक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सजग इंडिया की मुहिम पहुंची गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हल्द्वानी की घटना ने राजनीतिक विरोध को सामाजिक और जातिगत अपमान में बदलने वाली मानसिकता को उजागर किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि किसी लोकतांत्रिक सभा के बाद स्थान को ‘शुद्ध’ करने की बात कैसे स्वीकार की जा सकती है। भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि वह ऐसी मानसिकता के साथ है या संविधान में निहित समानता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के साथ।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि यह मामला सिर्फ कांग्रेस या किसी एक नेता के अपमान का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावना से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर किसी स्थान को अशुद्ध बताने की सोच को लोकतंत्र में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस इस मुद्दे को सदन से सड़क तक उठाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि खड़गे की सभा के बाद शुद्धिकरण जैसा आयोजन महज राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि सामाजिक अपमान का विषय है। उत्तराखंड की पहचान सामाजिक समरसता और भाईचारे की रही है। ऐसी विभाजनकारी सोच के खिलाफ कांग्रेस आवाज उठाती रहेगी।

चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने हमेशा जाति और धर्म से ऊपर उठकर लोकतांत्रिक मूल्यों को महत्व दिया है। भाजपा को पूरे प्रकरण पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और यदि वह इस सोच का समर्थन नहीं करती तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

कांग्रेस के सह प्रभारी मनोज यादव ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का मामला देश के वंचित और दलित वर्गों की भावनाओं से जुड़ा है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समान सम्मान और अधिकार देता है। शुद्धिकरण जैसी घटनाएं संवैधानिक भावना के विपरीत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी MCH Urology पाठ्यक्रम शुरू

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्ति से संविधान की समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना की रक्षा की अपेक्षा की जाती है। कांग्रेस ने भाजपा से पूछा कि वह सामाजिक भेदभाव की सोच के साथ खड़ी है या संविधान के साथ।

कांग्रेस ने सरकार से हल्द्वानी प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, कथित शुद्धिकरण में शामिल लोगों की भूमिका की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की। गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य चाहती है, जाति-धर्म के नाम पर विभाजन नहीं।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top