उत्तराखंड

सख्ती : सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, 50 सेक्टर अधिकारी तैनात

  • सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के लिए 50 सेक्टर अधिकारी नियुक्त
  • _ ऋषिकेश समेत सभी निकायों में स्वच्छता अभियान और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलेगा संयुक्त चेकिंग अभियान

देहरादून। हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम देहरादून के सभी 100 वार्डों की निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सौगात: हल्द्वानी में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहला शैक्षणिक सत्र शुरू

अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर कार्रवाई की जाएगी। प्लास्टिक निर्माण करने वाली फैक्ट्रियों का भी निरीक्षण किया जाएगा। संयुक्त आयुक्त (विवेचना/प्रवर्तन), राज्य कर को अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी प्रकरण : खड़गे के अपमान और मंच ‘शुद्धिकरण’ मामले में दर्ज हो प्राथमिकी : गोगी

नगर निगम के अधिकारी सेक्टर अधिकारियों के साथ समन्वय कर अभियान चलाएंगे। विकासनगर, हरबर्टपुर, डोईवाला, मसूरी और सेलाकुई में संबंधित निकायों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ऋषिकेश में प्लास्टिक प्रतिबंध के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

सेक्टर अधिकारियों को वार्डों का नियमित निरीक्षण कर कार्रवाई की रिपोर्ट तीन दिन में फोटो सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पुलिस, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अभियान में सहयोग करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top