हिल न्यूज़

बड़ी खबर : आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर एसएसपी ने संभाली कमान, अधिकारियों को दिये राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

गत देर रात्रि थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत सरखेत क्षेत्र में बादल फटने की घटना से गांव में कई मकानों को क्षतिग्रस्त होने तथा उनमें लोगों के फंसे होने की सूचना पर देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली गई।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा राहत एवं बचाव कार्यो में लगे स्थानीय पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मौके पर प्रभावित परिवारों से बातचीत करते हुए उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात

सरखेत क्षेत्र में बादल फटने की घटना में गांव के कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से एसडीआरएफ तथा स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

उक्त घटना में गांव के कुछ लोगो के लापता होने की सूचना भी है, जिनकी तलाश में पुलिस टीम द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

बादल फटने की घटना से मालदेवता- धनोल्टी मुख्य मार्ग पर सड़क का कुछ हिस्सा बह गया तथा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से आगे रायपुर-थानों मार्ग पर बना पुल टूट गया।

उक्त दोनों स्थानों का भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निरीक्षण कर अधिकारियों को राहत और बचाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गर्मी से राहत के आसार, आज से बारिश का अलर्ट

तथा उक्त मार्गो पर आवागमन को पूर्ण रुप से बंद करने तथा वैकल्पिक मार्गों के संबंध में आम जनमानस को सूचित करने हेतु आवश्यक रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिये गए, साथ ही समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर स्वयं मौजूद रहते हुए किसी भी सूचना पर तत्काल रिस्पांस करने के निर्देश दिए गए।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top