*डोईवाला : पुत्र ने किया पिता को प्रताड़ित कर संपत्ति हासिल करने का प्रयास*
डोईवाला (प्रियांशु सक्सेना)। लालतप्पड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने पुत्र पर जबरन वसीयत उसके नाम करने के लिए लड़ाई झगड़े और गाली गलौज देने का आरोप लगाया। माजरी ग्रांट के शेरगढ निवासी 68 वर्षीया जसमेर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र बलविन्दर सिंह उर्फ कालू पिछले कुछ दिनों से जबरन उनकी सम्पत्ति अपने नाम पर करने के लिए दबाव बना रहा है और लडाई-झगडे कर रहा है।
शुक्रवार की रात्रि लगभग 8 बजे वे अपनी पत्नी सीमा, सास सुनीता देवी और ससुर उमेश निवासी बिजनौर उत्तरप्रदेश के साथ मिलकर जबरन उनके कमरे में घुसा और अपने पक्ष में वसीयत पंजीकृत करने के लिए दबाव बनाते हुए गाली-गलौच व मारपीट करने लगा।
शोर मचाने पर उनके पुत्र सुखविन्दर सिंह और पुत्री राजेन्द्र कौर ने उन लोगों से बचाने का प्रयास किया तो उन सभी ने उनके साथ भी गाली-गलौच व मारपीट की। जिसमें उन्हें काफी चोटें आयी है।
प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उन्हें जान-माल का खतरा बना हुआ है। उनके पुत्र ने मामले की शिकायत पुलिस से करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें