उत्तराखंड

लक्सर : नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

कोतवाली लक्सर पुलिस ने अपह्रता को सकुशल किया बरामद

अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

लक्सर/इंफो उत्तराखंड 

दिनांक-24.06.2023 को वादी मुकदमा राजकुमार निवासी- नेहन्तपुर सुठारी लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री को अभियुक्त *शिवम् पुत्र संतराम* निवासी-ग्राम रफीपुर पो० मोहनपुर साहनपुर जिला बिजनौर उ०प्र० द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर पर दी गयी

तहरीर के आधार पर तत्काल अन्तर्गत *धारा-363 भादवि०* में अभियोग कायम व पंजीकृत किया गया था। नाबालिक के अपहरण से सम्बंधित गम्भीर प्रकरण को देखते हुए *SSP हरिद्वार* द्वारा अपह्रता/पीडिता को अतिशीघ्र बरामद किये जाने हेतु आदेश पारित किये गये थे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : धामी

अपह्रता की अतिशीघ्र सकुशल बरामदगी हेतु *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर* द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित की गई पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी जारी रखते हुए मुखबिर मामूर किये गये व सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चैक किये गये व मोबाइल सर्विलांस की सहायता ली गयी।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए: मुख्य सचिव

पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासों के फलस्वरूप पीडिता/अपहर्ता को दिनांक-25.06.2023 को मुज्जफरनगर से बरामद किया गया था। मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त शिवम् लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे।

दिनांक-27.06.2023 को अभियुक्त शिवम् को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन लक्सर से गिरफ्तार किया गया है। वाद गिरफ्तारी अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है व मुकदमा उपरोक्त में धारा-366 ए भादवि० की बढोत्तरी की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

गिरफ्तार अभियुक्त

शिवम् पुत्र संतराम निवासी-ग्राम रफीपुर पो० मोहनपुर साहनपुर जिला बिजनौर

पुलिस टीम

01. उ०नि० मनोज नौटियाल
02. उ०नि० गीता चौहान
03. कानि0 अजीत तोमर

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top