उत्तराखंड

पूर्णागिरी में बड़ा हादसा : यहां कईं श्रद्धालुओं को बस ने कुचला, महिला सहित तीन श्रद्धालुओं की मौत, अन्य घायल 

टनकपुर।

टनकपुर से बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है, जहां नवरात्र के दूसरे दिन सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी के मेले में आज सुबह-सुबह ठूलीगाड़ पार्किंग में एक बस ने सड़क किनारे सो रहे श्रद्धालुओं के ऊपर बस चढ़ा दी।

हालांकि इस भयानक दर्दनाक हादसे में एक महिला समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतक यूपी के बहराइच जिले के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब पांच बजे एक बस संख्या यूए 12/3751 को बस चालक बैक कर रहा था, तभी इसी दौरान वहीं पर सो रहे श्रद्धालुओं के ऊपर चालक ने बस चढ़ा दी। हालांकि इसी दौरान वहां चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

आनन- फानन में पुलिस व अन्य लोगों द्वारा बस की चपेट में आए श्रद्धालुओं को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया गया।

वहीं इस हादसे में मायाराम उम्र (32) वर्ष पुत्र बब्बर, बद्रीनाथ उम्र (40) वर्ष पुत्र रामलखन निवासी, ग्राम सोहरबा थाना, चितौरा जिला बहराइच उत्तर प्रदेश व अमरावती उम्र (26) वर्ष पत्नी महाराम सिंह निवासी ग्राम बिडोला थाना बिल्सी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

जबकि इस दुर्घटना में नेमवती पुत्री वीर सिंह निवासी नगर पुखरा उजैनी बदायूं, राम देही पत्नी तोताराम उम्र (30) वर्ष निवासी बेगमपुर सोहरबा रामगंगा बहराइच, रामसूरत पुत्र असरफी निवासी सोहरबा रामगंगा, पार्वती देवी पत्नी लालता प्रसाद निवासी राजमिल सोहरबा रामगंगा बहराइच, सरोज पत्नी बद्रीनाथ उम्र (35) वर्ष निवासी चितौरा बहराइच, कुसुम देवी पत्नी राम स्वरूप उम्र (50) वर्ष निवासी सोहरबा बहराइच, महाराम सिंह पुत्र आरएस सिंह उम्र (32) वर्ष निवासी पिंडा बस्ती बदायूं घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

सभी का उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में उपचार चल रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top