राजनीति

चंपावत उप चुनाव : महाराज बोले जिस ने राजा को छू लिया उसने सब कुछ पा लिया। देखें वीडियो

चम्पावत/इंफो उत्तराखंड

जिसने राजा को पा लिया उसे स्वयं ही सब कुछ प्राप्त हो जाता है। यदि आप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जितायेंगे तो यहां का विकास स्वतः ही हो जायेगा।

देखें वीडियो :-

उक्त बात चंपावत विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रचार एवं समर्थन में गुरूवार को ग्राम सभा चन्दनी, बनबसा में अयोजित एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कही।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील करते हुए एक लघु कथा के माध्यम से मतदाताओं को समझाया कि “एक राजा था उसने नुमाइश लगवाई। नुमाइश में उसने बैल, हल, घोड़े, गाड़ी सहित अनेक वस्तुएं रखवा दी। राजा ने घोषणा की नुमाइश में रखी वस्तुओं में से जिस भी एक वस्तु को कोई व्यक्ति छुएगा वह उसकी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

एक किसान नुमाइश में आया और इधर से उधर घूमता रहा। उसके बाद वह राजा के पास आया। राजा ने उससे कहा किसान भाई तुमने नुमाइश में किसी वस्तु को नहीं छुआ यदि तुम किसी वस्तु को छूते तो वह तुम्हारी हो जाती। किसान बोला “महाराज मैं बैल को छूता तो मुझे हल नहीं मिलता, हल को छूता तो बैल नहीं मिलते, घोड़े को छूता तो गाड़ी नहीं मिलती।” राजा बोले तो तुमने क्या छुआ ? किसान राजा को छूते हुए बोला कि महाराज मैंने तो आपको छू लिया है अब जिस का राजा हो गया उसका सब कुछ हो गया।”

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्माण के संवाहक हैं श्रमिक, सरकार हर सुख-दु:ख में साथ : रेखा आर्या

इसलिए मेरा भी आपसे यही कहना है कि आप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रिकॉर्ड मतों से जिताइये। आप मुख्यमंत्री धामी जी को छू लेंगे तो पूरे चंपावत का विकास स्वतः ही हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

महाराज ने कहा कि आप सभी का उत्साह देखकर मुझे पूरा यकीन है कि हम चंपावत में शानदार जीत हासिल करेंगे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। एक विजन के साथ हमारी सरकार काम कर रही है।

चुनावी सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक गदरपुर अरविंद पांडे, नैनीताल विधायक सरिता आर्य, पूर्व विधायक चंपावत कैलाश गहतोड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top