उत्तराखंड

महाराज बोले : 2023 में तेलंगाना में भाजपा की सरकार होगी सत्तारूढ़, और हैदराबाद को बनाया जायेगा भाजपा की भाग्यनगर

हैदराबाद को भाग्यनगर बनाएगी भाजपाः महाराज

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने हैदराबाद (भाग्यनगर) पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि अधिवेशन के दौरान पूरा शहर भाजपा के बैनर और पोस्टरों से पटा पड़ा है।

उन्होने बताया कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद (भाग्यनगर) स्थित इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय स्तर के सभी नेता मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय सहयोग से मजबूत होता है आपदा प्रबंधन : सुमन

उन्होंने कहा कि यह पूरे तेलंगाना के लिए गौरव की बात है कि यहां पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। निश्चित रूप से यह आयोजन इस बात का संकेत है कि 2023 में तेलंगाना में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ होगी और हैदराबाद को भाग्यनगर बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक ट्रांसकैथेटर वाल्व इंटरवेंशन सुविधा

ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी की दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने शुक्रवार को जब प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज वहां पहुंचे तो उनका भी वहां लम्बारी जनजाति की महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्वाचित
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top