उत्तराखंड

उत्तराखंड : ऋषिकेश में कनेडियन महिला ने मुत्यु से पूर्व हिन्दू रीति-रिवाज से अन्तिम संस्कार की जतायी थी इच्छा, साथ आई महिला ने इच्छा पूरी कर दी मुखाग्नि

  • कनेडियन महिला ने मुत्यु से पूर्व हिन्दू रीति-रिवाज से अन्तिम संस्कार की जतायी थी इच्छा।
  • *लक्ष्मणझूला पुलिस ने हिन्दू रीति-रिवाज के साथ कनाडा की रहने वाली महिला का किया अन्तिम संस्कार।*
  • *मृतक महिला मित्र नाया द्वारा पौड़ी पुलिस की मानवीय संवेदनाओं और सहायता के लिए दिया धन्यवाद।*

Uttarakhand news : दिनाँक 28.03.2023 को कैथरीन (उम्र-65 वर्ष) जो कनाडा देश* की रहने वाली जो वर्तमान में *श्री योगा आश्रम लक्ष्मणझूला पर योगा सीखने* कनाडा से आयी हुई थी। उक्त महिला की *तबीयत खराब* होने पर उसे *एम्स अस्पताल ऋषिकेश पर भर्ती कराया* गया जहाँ पर उपचार के दौरान *दिनाँक 29.03.2023 को उनकी मृत्यु* हो गयी।

उक्त महिला का डेथ मेमो जनपद के थाना लक्ष्मणझूला पर प्राप्त हुआ। जिसके पश्चात थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा उक्त मृतक महिला के पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी। विदेशी महिला की मृत्यु की सूचना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा दूतावास के माध्यम से उसके परिजनों को दी गयी, जिनके द्वारा ई-मेल के माध्यम से दूतावास को सूचित किया गया कि मृतक महिला के साथी महिला मित्र नाया को मृतक महिला के अन्तिम संस्कार किए जाने व अन्य सभी अधिकार दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : लक्सर में महिला व बच्चों को मारपीट कर घर से निकाला, छीना आसियाना, पीड़ित ने चिलचिलाती धूप में गुजारा पूरा दिन

आज दिनांक 03.04.2023 को मृतक महिला कैथरीन का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके पश्चात उसके शव को महिला मित्र नाया के सुपुर्द किया गया। नाया द्वारा बताया गया कि कैथरीन द्वारा अपनी मृत्यु के पश्चात अन्तिम संस्कार पूर्ण हिन्दू विधि विधान से किए जाने की बात कही गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  लक्सर ब्रेकिंग/ यहां रेलवे क्रॉसिंग के पास तालाब में शव होने की सूचना आग की तरह फैली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

*लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा उक्त महिला के शव को उनके महिला मित्र नाया, योग आश्रम मालिक, एवं कर्मचारियों की सहायता से चन्द्रेश्वर घाट पर लाकर पूर्ण हिन्दू विधि-विधान से अन्तिम संस्कार* किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग : उत्तराखंड वन विभाग में बंपर तबादले, जानिए किस को कहां भेजा, यहां देखें पूरी लिस्ट

मृतक महिला मित्र नाया द्वारा *पुलिस की मानवीय संवेदनाओं और सहायता के सम्बन्ध में पौड़ी पुलिस का धन्यवादी* किया गया।

‘इन्फो उत्तराखंड'(infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से जुड़ी तमाम खबरों को प्रकाशित कर प्रसारित किया जाता है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो ‘इन्फो उत्तराखंड’ के व्हाट्सएप व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:-

Contact Info

Name: Mr. Neeraj Pal
Address: I block – 291,  Nehru colony, Dehradun, uttarakhand
Phone No: +91-9368826960
Email:  [email protected]

© 2023, Info Uttarakhand
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top