रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी गढ़वाल
गढ़वाल के रेल यात्रियों को कोटद्वार से आनंद विहार तक चलेगी सीधी मिलेगी एक नई रेल सेवा की सौगात।।
रेल मंत्रालय ने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी की मांग को किया स्वीकार।
कोटद्वार से दिल्ली के बीच दूसरी सीधी एक्सप्रेस सेवा होगी शुरू।।
रेलवे ने इस ट्रेन को चलाने के लिए समय सारणी का होमवर्क किया पूरा।।
यह ट्रेन मसूरी एक्सप्रेस की भरपाई करेगी।
रेलवे मंत्रालय के अनुसार यह ट्रेन कोटद्वार से रोजाना रात 10 बजे नजीबाबाद, मौजमपुर नारायण, लक्सर, टपरी, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए प्रात: 04:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली पहुंचेगी।।
आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 09:45 बजे चलकर प्रात: 03:50 बजे कोटद्वार पहुंचेगी।।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें