उत्तराखंड

बड़ी खबर : नकल माफिया हाकम सिंह समेत दो गिरफ्तार, 12 से 15 लाख की अभ्यर्थियों से कर रहा था मांग

  • उत्तराखंड में परीक्षा नकल माफिया का पर्दाफाश, हाकम सिंह सहित दो गिरफ्तार

रिपोर्ट/ नीरज पाल। 

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के सख्त नकल विरोधी कानून के तहत, उत्तराखंड पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को धोखा देने की कोशिश कर रहा था। इस गिरोह के सरगना हाकम सिंह और उसके साथी पंकज गौड़ को पुलिस ने पटेल नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 21 सितंबर को होने वाली स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा में पास कराने के नाम पर उम्मीदवारों से 12 से 15 लाख रुपये की मोटी रकम मांग रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बेरोज़गार नर्सिंग अधिकारी कल करेंगे सीएम आवास कूच

पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सतर्कता बरतते हुए इस मामले पर दो दिन पहले से ही नजर रखनी शुरू कर दी थी। टीम को गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व आगामी परीक्षा के दौरान सक्रिय हो सकते हैं। इसी दौरान, जांच में सामने आया कि हाकम सिंह और पंकज गौड़ उम्मीदवारों को परीक्षा में पास कराने का झूठा वादा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बेरोज़गार नर्सिंग अधिकारी कल करेंगे सीएम आवास कूच

पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने बताया कि उनकी योजना थी कि अगर उम्मीदवार खुद-ब-खुद परीक्षा में सफल हो जाते, तो वे उनसे लिए गए पैसे हड़प लेते। और अगर उम्मीदवार असफल हो जाते, तो वे उन्हें अगले परीक्षा में पैसे ‘एडजस्ट’ करने का झांसा देते।

यह भी पढ़ें 👉  बेरोज़गार नर्सिंग अधिकारी कल करेंगे सीएम आवास कूच

पुलिस ने बताया कि इस पूरी कार्रवाई के दौरान परीक्षा की पवित्रता और गोपनीयता भंग होने का कोई संदेह नहीं है। दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम और रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत पटेल नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Ad Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top