हिल न्यूज़

दु:खद : यहां ट्रक और बाइक की बीच हुई भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल.. 

जोनी चौधरी लक्सर प्रभारी

9548216591

लक्सर से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां लक्सर-रुड़की रोड पर आर्यन अस्पताल के सामने एक भीषण हादसा हो गया है। इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक लक्सर की ओर से आ रहे ट्रक(कन्टेनर) संख्या-NL01AC 0101 का रूडकी की ओर से आ रहे मोटर साईकिल रजि० नं०-UA07R7631 के साथ भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दो युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक मोटर साइकिल चला रहे व्यक्ति की पहचान सचिन पुत्र धर्मवीर निवासी-ब्रह्मपुरी हरिद्वार कोतवाली हरिद्वार के रूप में हुई, जो ट्रक आगे वाले टायर के नीचे आने व ट्रक का अगला पहिंया पेट पर चढ जाने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस द्वारा घायल युवक को उपचार हेतु आर्यन अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा सचिन को मृत घोषित कर दिया गया है।

जबकि मोटर साइकिल सवार दूसरा व्यक्ति विनीत कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी-मोहनपुर सहारनपुर उ०प्र० को हाथ व कंधे में गुम चोट आने पर उपचार हेतु सी०एच०सी० लक्सर ले जाया गया था। जहां पर चिकित्सक द्वारा गुम चोट आने, घबराहट व बी०पी० लो होने के कारण जिला चिकित्सालय हरिद्वार रेफर किया गया है।

मौके पर मौजूद लोगो से जानकारी करने पर प्रथमदृष्टता दुर्घटना का कारण मोटर साइकिल सवार द्वारा एक वाहन को ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे आना बताया गया है। मृतक सचिन के शव को PM हेतु सिविल अस्पताल रूडकी भेजा गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top