उत्तराखंड

दुःखद : हरिद्वार पुलिस के इंस्पेक्टर खजान सिंह का आकस्मिक निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

हरिद्वार पुलिस के इंस्पेक्टर खजान सिंह का आकस्मिक निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

हरिद्वार पुलिस के निरीक्षक खजान सिंह चौहान का कल देर रात, 23 सितंबर 2024 को दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया। 2002 में उप-निरीक्षक (उ0नि0) पद पर भर्ती हुए खजान सिंह चौहान ने उत्तराखंड पुलिस में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं और वर्ष 2020 में उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। वर्तमान में वे उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की सतर्कता सैल में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन स्नेह, सुरक्षा और पारिवारिक संस्कारों का प्रतीक : रेखा आर्या

खजान सिंह चौहान, जो मूल रूप से देहरादून के निवासी थे, अपने पूरे करियर में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के लिए जाने जाते थे। मार्च 2024 में उन्हें उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन की सतर्कता सैल में नियुक्त किया गया था, जहाँ वे अपने काम को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  दून मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी MCH Urology पाठ्यक्रम शुरू

उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनकर हरिद्वार पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। खजान सिंह की कर्मठता और सेवा भाव के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News : पर्यटन सर्किटों को एक पैकेज के रूप में किया जाए विकसित : मुख्य सचिव

उनके निधन से पुलिस विभाग ने एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी खो दिया है, जिनकी कमी को पूरा करना कठिन होगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top