राजनीति

Results : पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में से दो राज्यों पर फिर चला ‘मोदी मैजिक, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

-ओम प्रकाश उनियाल

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से दो राज्यों में ‘मोदी मैजिक’ बरकरार रहा। त्रिपुरा एवं नागालैण्ड में भाजपा ने पुन: दमखम दिखाकर बहुमत हासिल किया। जबकि, मेघालय में भाजपा अपना जलवा कायम नहीं रख पायी।

त्रिपुरा एवं नागालैण्ड में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने से कांग्रेस हमेशा के लिए इन राज्यों से हाशिए पर नजर आ रही है। मेघालय में एनपीपी ने सबसे अधिक सीट हासिल की हैं। हालांकि यहां किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला लेकिन भाजपा एनपीपी के साथ मिलकर सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सीएम जनरल खंडूड़ी

मेघालय से भाजपा को दो सीट मिली हैं। मेघालय व नागालैण्ड में क्रिश्चियन आबादी भी अधिक है। त्रिपुरा में जनजाति। भाजपा पूर्वोत्तर में अपना जलवा बिखेर कर अब छह: राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों पर भी अपनी पैनी नजर गढ़ाए हुए है। इन राज्यों पर भी भाजपा अपनी पैठ बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी। जिस तरह पूर्वोत्तर में मोदी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला उससे भाजपा का हौसला और भी बढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा: देहरादून में साल भर पहले हुए हत्याकांड का पर्दाफाश, पश्चिमी यूपी का कुख्यात शार्प शूटर 'जैकी' गिरफ्तार

मिशन 2024 के लिए भाजपा अपने गढ़ों को मजबूत बनाती जा रही है। पूर्वोत्तर में चुनाव से पहले मोदी ने ताबड़तोड़ रैलियां करके वहां के लोगों का दिल इस कदर जीता कि उनका झुकाव व विश्वास मोदी के प्रति दोगुना बढ़ा। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्वोत्तर की जनता का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि ‘नॉर्थ-ईस्ट न दिल से दूर, न दिल्ली से दूर’।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा कार्यालय में सीएम धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि हमने विकास का नया मॉडल देश को दिया है। भाजपा की जीत का रहस्य त्रिवेणी है। दल का कार्यकर्ता तीसरा नेत्र है। गौरतलब है कि, भाजपा जहां भी चुनाव जीतती है  ‘मोदी है तो मुमकिन है’ का नारा जरूर गूंजता है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top