राजनीति

बड़ी खबर : नामांकन करने एक साथ पहुंचे दोनों पार्टी के विरोधी, गले मिलकर हाथ मिलाया और फिर चलते बने

श्रीनगर/इन्फो उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आपने अक्सर विपक्षी नेताओं के बीच तल्खियों की खबर सुनी और देखी होगी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी तस्वीर दिखाने जा रहे हैं, जो राजनीति में कम ही देखने को मिलती है। क्योंकि यहां एक-दूसरे के गले मिलने वाले नेता एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालयों में आयोजित होंगे प्रवेशोत्सवः डाॅ. रावत

उत्तराखंड चुनाव को लेकर आज प्रत्याशियों के नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में श्रीनगर विधानसभा से राजनीति के दो धुरंधर नेता अपना नामांकन करने पहुंचे। ये दोनों नेता कोई और नहीं बल्कि भाजपा से कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल हैं। इतना ही नहीं दोनों चुनाव में श्रीनगर विधानसभा सीट से आमने-सामने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्माण के संवाहक हैं श्रमिक, सरकार हर सुख-दु:ख में साथ : रेखा आर्या

देखें वीडियो :-

नामांकन के लिए दोनों निर्वाचन कार्यालय पहुंचे, उस समय गणेश गोदियाल ने ना सिर्फ धन सिंह रावत को बल्कि आम लोगों को भी हैरत में डाल दिया। क्योंकि गणेश गोदियाल ने धन सिंह रावत को गले लगाते हुए उनकी पीठ थपथपाई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हालचाल जाना और स्वास्थ्य के बारे में पूछा। अब इन दोनों के मिलन के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  1,002 एकड़ भूमि NUITL के कब्जे में, परियोजना स्थल पर कोई बाधा नहीं : सीएम

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top