उत्तराखंड

हादसा (accident) : यहां सड़क पर पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, दो घायल

पिथौरागढ़/इंफो उत्तराखंड

पहाड़ों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा हैं, वहीं बात करें पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे की जहां इग्यार देवी के समीप एक पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर सड़क पर ही पलट गया। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुरना माता मंदिर के समीप इग्यार देवी के पास एक वाहन संख्या नंबर UP 21,CN 6767, दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं वाहन में सवार 4 लोग बताए जा रहे हैं, जो कि दरी, मैट आदि का काम करते हैं। वाहन में सवार लोग छिटककर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गए। जिन्हें एसडीआरएफ टीम के द्वारा गहरी खाई से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

घायलों की पहचान मोबीन (35) पुत्र यासीन निवासी ग्राम बछेड़ी भोजपुर,सुभान(27) पुत्र दुलारी निवासी ग्राम बछेड़ी भोजपुर, रब्बीन पुत्र इसलाम निवासी लालपुल मुरादाबाद, यूनासिब (22) निवासी ग्राम फतेहपुर मुरादाबाद को अस्पताल में हुई। जिसमें से दो घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top