उत्तराखंड

ब्रेकिंग : महिला ने दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

**महिला पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप**

नैनीताल। कार रोड बिंदुखत्ता की रहने वाली पीड़ित जो एक विधवा हैं, ने नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि उसे नौकरी पक्की कराने का लालच देकर बोरा ने उसका शारीरिक शोषण किया। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर 2021 को काठगोदाम के एक होटल में बुलाकर उनके साथ बलात्कार किया गया। इस घटना के बाद भी कई बार उन्हें डराया-धमकाया गया और चुप रहने के लिए मजबूर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अपनी माता जी के नाम पर किया पौधारोपण

पीड़िता का आरोप है कि बोरा ने अपने दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव डाला और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, मुकेश बोरा और उनके ड्राइवर कमल बेलवाल द्वारा उन्हें और उनके बच्चों को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने किया विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का निरीक्षण

पीड़ित महिला ने पुलिस से इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है और अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रूपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top