उत्तराखंड

सड़क खुलवाने की मांग पर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी

सड़क खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन

द्वारीखाल (पौड़ी गढ़वाल), 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर द्वारीखाल ब्लॉक के ग्रामसभा किनसुर के ग्रामीणों ने व्यासघाट-कौडियाला मोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बागीधार के समीप पहाड़ी से बार-बार गिर रहे मलबे से परेशान होकर ग्राम प्रधान दीपचन्द शाह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क के स्थायी समाधान की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

प्रधान दीपचन्द शाह ने बताया कि उन्होंने पीडब्ल्यूडी श्रीनगर के अधिशासी अभियंता को बार-बार हो रही समस्या के बारे में सूचित किया है। साथ ही सड़क को जल्द से जल्द खोलने और भारी मशीनरी की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण सड़क कच्ची हो गई है और हल्की बारिश में भी आवागमन बाधित हो जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : डीएम

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस क्षेत्र की भूगर्भीय जांच कराकर स्थायी समाधान की मांग की है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे, जिन्होंने पैदल चलने की मजबूरी, बीमार व्यक्तियों को कंधों पर ले जाने और रोजमर्रा के सामान को ढोने की कठिनाइयों का जिक्र किया।

यह भी पढ़ें 👉  अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से सिंगटाली में मोटर पुल बनाने की मांग की जा रही है, जिससे इस मार्ग की स्थिति में सुधार हो सके।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top