उत्तराखंड

देहरादून में UKD ने निकाली तांडव रैली, सीएम आवास किया कूच, जमकर हुई धक्का मुक्की

मूल निवास 1950 और भू कानून की मांग को लेकर रैली, सड़कों पर उतरे यूकेडी कार्यकर्ता

देहरादून में यूकेडी ने निकाली तांडव रैली, सीएम आवास किया कूच, जमकर हुई धक्का मुक्की

देहरादून। अपनी मांगों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने आज सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदेश में हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर सशक्त भू कानून लागू किए जाने, मूल निवास 1950 जैसी मांगों को लेकर आज प्रदेश भर से आए उत्तराखंड क्रांति दल के सैकड़ो कार्यकर्ताओं और नेताओं ने तांडव रैली निकाल कर मुख्यमंत्री आवास कूच किया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

इससे पहले यूकेडी कार्यकर्ता परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। उसके बाद रैली निकालते हुए दिलाराम चौक से होते हुए हाथी बड़कला पहुंचे। पुलिस ने प्रर्दशनकारियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर ही नारेबाजी करते हुए सशक्त भू कानून की मांग करने लगे। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा संविधान के अनुसार उत्तराखंड प्रदेश में भी मूल निवास की प्रक्रिया बहाल होनी चाहिए, जिसका आधार वर्ष 1950 हो।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य में विशेष व्यवस्था के तहत सख्त भू कानून लागू होना चाहिए। उपाध्याय ने कहा उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य गठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन आज प्रदेश की दुर्दशा हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

उन्होंने सरकार से भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाते हुए कहा कि हिमाचल की तर्ज पर यहां पर भी सशक्त भू कानून लागू होना चाहिए।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top